सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बजरंग बाण कब और क्यों और किसे करना चाहिए?

बजरंग बाण कब और क्यों और किसे करना चाहिए? जब मुश्किल में हों प्राण, बजरंग बाण का पाठ पूरी श्रद्धा से करें। जब आप भयंकर मुसीबत से घिरे हो परेशानियों से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा हो नौकरी में भयंकर मुश्किल हो, नौकरी छूट गई हो या छूटने वाली हो तंत्र मंत्र से किसी ने बाधा पहुंचाई हो संकट में कभी भी बजरंगबाण पढ़ सकते हैं , संकट से तुरंत मुक्ति दिलाता है बजरंगबाण अगर ऐसा है तो श्री हनुमान जी का सबसे शक्तिशाली बजरंग बाण आपकी सहायता कर सकता है। कहा जाता है कि जहां बजरंग बाण का पाठ किया जाता है, वहां हनुमान जी स्वयं आ जाते हैं। बजरंग बाण क्यों है अचूक ? पवनपुत्र श्री हनुमान जी श्रीराम के भक्त हैं। आप श्रीराम का नाम लें और हनुमान जी आपकी मदद के लिए न आएं ऐसा हो ही नहीं सकता नहीं सकता, क्योंकि बजरंग बाण में हनुमान जी के आराध्य प्रभु श्रीराम की सौगंध दिलाई गई है। इसलिए जब आप श्रीराम के नाम की सौगंध उठाएंगे तो हनुमान जी आपकी रक्षा करने जरुर आएंगे। बजरंग बाण में श्रीराम की सौगंध इन पंक्तियों में दिलाई गई है- भूत प्रेत पिशाच निसाचर। अगिन बेताल काल मारी मर, इन्हें मारु, तोहिं ...

भगवान श्रीराम ने क्यों किया था पशु पक्षियों को श्राप/ Why did Lord Shri Ram curse the animals and birds?

 अध्याय - २२ ( श्रीराम द्वारा पशु-पक्षियों को अभिशाप देना और उनपर अनुग्रह करना )


पम्पा सरोवर के तट पर पेड़ों की शीतल छाया थी। वहाँ लक्ष्मण की गोद में सिर रखकर श्रीरघुवीर लेटे रहे। उन्हें सीता का विरह दुख अनुभव हो रहा था। उनकी आँखों से अश्रु धारा चल रही थी। उस समय वन में पशु-पक्षी क्रीड़ा कर रहे थे और बहुत बोल रहे थे। उसे सुनकर श्रीजगदीश श्रीरघुवीर के मन में बहुत क्रोध उत्पन्न हो गया। तदनन्तर उस समय उन्होंने उन सब को शाप दिया। रघुवीर ने कहा ‘री कोयल, तुम्हारे स्वर की तान कम हो जाए। हे मृग और मृगी, एक-दूसरे का सग करते तुम्हें आखेटक मार डाले। वहाँ जो हाथी और हथनी सम्भोग कर रहे थेउनको रघुवीर ने शाप दिया और वह वात कही – ‘रे हाथी और हथनी, तुम सुनो।




जब तुम सम्भोग करोगे, तब उस गजेन्द्र (हाथी) के अंग सात दिन अचेतन हो जाएँगे। उन्होंने मोर से कहा- 'तुम मुझसे लज्जा नहीं मानते अतः तुम नपुंसक हो जाओ। तब वे सिंह से बोले हे सिंहराज, सुनो। जन्म में केवल एक वार तुम्हें। समागम होगा। उन्होंने चकवा चकवी से कहा मुझ विरही को देखकर भी तुम सम्भोग का भोग कर रहे हो, तो तुम्हारा एक दूसरे से वियोग हो जाए। ऐसे शाप को सुनकर समस्त पक्षी और पशु मन में परिताप पछतावा ग्लानि को प्राप्त हो गये, तो वे अनुग्रह पूछने के लिए स्वयं रघुवीर की शरण में आ गये। तब श्रीराम ने कहा - ‘री कोयल, तुम्हें शाप के बारे में कहता हूँ।


 ऋतु में तुम्हारा स्वर खुल जाएगा और तत्पश्चात् बन्द रहेगा। वसन्त उन्होंने मृग और मृगी से कहा 'यदि तुम दिवस में समागम करोगे, तो आखेटक तुम्हें मार डालेगा; परन्तु तुम रात में निर्भय हो जाओगे, अतः रात में आनन्द - पूर्वक क्रीड़ा करना। उन्होंने हाथी से कहा ' स्त्री-संग करने पर तुम दो घड़ी मूच्छित हो जाओगे । के बारे में उन्होंने कहा मोर के अश्रु -बिन्दुओं से उसके वंश का फिर मोर विस्तार होता जाएगा। उन्होंने चकवा-चकवी से कहा तुम्हारा वियोग रात में ही रहेगा तुम दम्पति दिवस में मिल पाओगे और तब तुम्हारा संयोग हो पाएगा। तदनन्तर उन्होंने सिंह से कहा एक बार के समागम से तुम्हारे एक सन्तति उत्पन्न हो जाएगी | यदि तुम्हारे अनेक सन्तानें हो जाएँ, तो वे समस्त विश्व को उजाड़ कर देंगी। समर्थ रघुवीर ने इस प्रकार सब पर अनुग्रह किया। तदनन्तर वे लक्ष्मण सहित पम्पा सरोवर के तट पर विराजमान रहे। अरण्य काण्ड की यह पावन कथा यहाँ पूर्ण हो गयी। मैंने उसे अपनी बुद्धि के अनुसार यथार्थ रूप से कहा ।


 हे श्रोताजनो, उसे सुनिए श्रीरघुवीर के गुण अपार हैं- उनकी कोई सीमा नहीं हो सकती। अथाह जल से समुद्र भर गया है, उसे घट में कैसे भर दिया जा सकता है ? अर्थात् श्रीराम के गुण समुद्र-जल के समान अथाह हैं, उन्हें छोटी-सी रचना में किस प्रकार प्रस्तुत किया जा सकता है ? इससे पूर्व अनेक कवि हो गये हैं । फिर आगे, भविष्य में भी अनगिनत हो जाएँगे। कितने ही अभी श्रीरघुवीर के गुणों में। के का गान कर रहे हैं; फिर भी कोई उनके अन्त को प्राप्त नहीं हो पा रहा है। श्रीहरि की कथा-रूपी अमृत का स्वाद अद्भुत है। उस कथा के श्रवण से सुख प्राप्त होता है। एक केवल श्रवण मात्र हरि भक्ति का सर्व प्रथम मूलाधार कहता है। सिवा विषयी  पामरों के वह (कथा) मुमुक्षु लोगों को प्रिय लगती है। जो जीवन्मुक्त तथा ब्रह्मवेत्ता हों, वे उसका श्रवण करते रहते। नपुंसक, पुरुष, स्त्री- सबको हरिकथा का श्रवण - पठन सम्बन्धी अधिकार है। अतः  जो आदर-पूर्वक उसे नहीं सुनते, उनके जीवन को धिक्कार है। अमृत का सेवन करते-करते मद चढ़ता है; फिर उससे अज्ञ जन उन्मत्त हो जाते हैं। परन्तु हरि कथा-रूपी अमृत से मोह मत्सर जैसे विकार और आधिभौतिक, आधिदैविक और आध्यात्मिक जैसे विविध ताप दूर हो जाते हैं। अमृत पान का अधिकार केवल देवों को प्राप्त है। उनके अतिरिक्त और कोई अल्प अमृत को भी प्राप्त नहीं हो सकता।


 परन्तु हरिकथा रूपी अमृत का अधिकार राजा-रंक, ऊँच-नीच सबको प्राप्त है। इसके उपरान्त गंगा सबको पावन तो करती है, फिर भी उसमें डूब जाने पर प्राण निकल जाते हैं। परन्तु हरि-कथा रूपी गंगा में डूब जाने पर वे लोग मोक्ष पद को प्राप्त हो जाते है। अमृत, गंगा आदि से हरि-कथा की यह अधिकता है। उसे कोई विरला ही जानता है। जिस पर केशव अर्थात् भगवान् करुणा करते हों, उसी कीमत ऐसी हरि कथा में अनुरक्त होती है। इसलिए हे लोगो, आलस्य का त्याग करके हरि-कथा रूपी अमृत का पान कीजिए | उससे सब पाप जल जाते हैं और श्री भगवान् प्रसन्न हो जाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्यों हुआ था दशरथ और शुक्रचार्य का युद्ध| देवासुर संग्राम कब हुआ था| दशरथ ने कैकेयी क्या वरदान दिया

संक्षिप्त कथा- अध्याय - १० (दशरथ द्वारा कैकेयी को वर प्रदान सतयुग का समय चल रहा था असुरों का राजा वृपपर्वा अद्भुत पराक्रमी उसने शुक्राचार्य द्वारा वृष्टिबंध नामक प्रयोग कराया । (ऐसा था। प्रयोग कि जिससे वर्षा नहीं होती, सूखा-अकाल पड़ जाता है) । १ । उन्होंने मन में गर्व करते हुए मेघों को आकृष्ट किया। इससे वारह वर्षों तक अनावृष्टि (वर्षा का अभाव ) हो गयी। इससे सव पीड़ित हुए | २ | गायें, ब्राह्मण आदि सव प्रजा अपार दुःख को प्राप्त हुई । यज्ञ-याग सब बन्द हो गये और हाहाकार मच गया | ३ | तव इन्द्र ने वृषपर्वा के साथ बहुत दिन युद्ध किया । परन्तु वह महाबली असुर जीता नहीं गया; क्योंकि उसके मस्तक पर शुक्राचार्य का ( वरद ) हस्त था । ४ । ( तदनन्तर ) ब्रह्मा ने इन्द्र से कहा - वह ( वृषपर्वा ) तुमसे नहीं जीता जा सकत्ता | यदि दशरथ को बुला लाओ, तो वह दानव पराजित हो जायगा । ५ । तब अयोध्या में आकर इन्द्र ने दशरथ राजा से याचना ( विनती) की । तब अजनन्दन दशरथ तैयार होकर युद्ध करने के लिए चले । ६ । तब कैकेयी ने कहा कि मुझे साथ ले चलो, मुझे युद्ध देखना है, मैं देखूंगी कि तुम्हारा कैसा बल है, पराक्रम कैसा है, ( यु...

क्यों विभीषण भगवान जगन्नाथ की पूजा करते हैं| क्या विभीषण अमर हैं| विभीषण अमर हैं तो कहां हैं?

  सप्त चिरंजीवी यानी कि सात अमर लोग।    इन सप्तचिरंजीवी में एक हैं महाराज विभीषण आखिर वह जिंदा हैं तो कहाँ हैं। आइये जानते हैं। विभीषण जी को कौन नहीं जानता है कि विभीषण जी रावण के भाई थे। और विभीषण जी की मदद से ही रावण का वध हुआ था भगवान श्रीराम ने खुद विभीषण जी को चिरंजीवी होने का वरदान दिया था। वैसे सभी लोगों को यह पता होगा लेकिन जानना यह है कि विभीषण जी रहते कहां हैं। लेकिन वहां तक पहुचने से पहले आज हम यह जानेंगे किई विभीषण जी आजतक जीवित कैसे हैं। दरअसल रामायण की कथा तो आपलोग जानते हैं कि रावण ने जब सीता माता का हरण कर लिया था तब उन्हें अशोक वाटिका में रखा था और अशोक वाटिका जो माता सीता की एक मात्र सखी बन गयी थी वह थी विभीषण जी की पुत्री त्रिजटा जो रावण के अशोक वाटिका की प्रमुख पहरेदार थी। त्रिजटा ही माता सीता को युद्ध के परिणामो को बहुत अच्छे ढंग से बताती थी। त्रिजटा के रहने से ही सीता माता को थोड़ा सा सुकून था अशोकवाटिका में। आपको पता है कि विभीषण जी एक राक्षस कुल के थे लेकिन भगवान नारायण के बहुत बड़े भक्त थे इसलिए उनकी पुत्री उनसे कम तो थी नहीं। इसलिए उसने माता सीता क...

क्यों एक पुरुष के साथ किया था अगस्त्य ऋषि ने विवाह| अगस्त्य ऋषि का जन्म कैसे हुआ| अगस्त्य को कुम्भज ऋषि क्यों कहते हैं?

क्यों एक पुरुष के साथ किया था अगस्त्य ऋषि ने विवाह|अगस्त्य ऋषि का जन्म कैसे हुआ|अगस्त्य को कुम्भज ऋषि क्यों कहते हैं? मित्रावरुण नामक ब्रम्हावेत्ता धीरमुनि समुद्र तट पर रहते थे, वे तप, अनुष्ठान किया और जप करते रहते थे | २ | ( तट पर ) सागर की लहरें आतीं, तब उनकी अपनी वस्तुएँ बह जातीं । किसी दिन आसन, वस्त्र ( या ) कमण्डलु, तो किसी दिन पात्र ही (बह) जाता । ३ । इससे मुनि समुद्र पर झुंझला उठे ( फिर ) वे बहुत क्रोधायमान हो गये । ( तो उन्होंने निश्चय किया कि) अब मै एक ऐसा पुत्र उत्पन्न करूंगा, जो समुद्र के पानी को पी डालेगा । ४ । तदनन्तर उन्होंने मिट्टी का एक कुम्भ वना लिया और उसमें अपना शुक्र ( वीर्य ) डाल दिया। उन्होंने उस कुम्भ को वहाँ एकान्त स्थान में सम्हाल कर रख दिया । ५ । जब पूरे (नौ) महीने हो गये, तब उस कुम्भ को तोड़कर उसमें से एक पुत्र निकल आया । उसकी अद्भुत आकृति, अर्थात् डीलडौलवाले शरीर में यज्ञोपवीत और कटिसूत्र (भी) था।   उसका नाम ' अगस्त्य ' रखा । यथा-काल ) वह पुत्र बड़ा हो गया । ( फिर ) पिताजी से आज्ञा माँगकर ( फिर वह पावन काशी क्षेत्र में आ गया ।   उसने समस्त विद्या पढ...