सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बजरंग बाण कब और क्यों और किसे करना चाहिए?

बजरंग बाण कब और क्यों और किसे करना चाहिए? जब मुश्किल में हों प्राण, बजरंग बाण का पाठ पूरी श्रद्धा से करें। जब आप भयंकर मुसीबत से घिरे हो परेशानियों से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा हो नौकरी में भयंकर मुश्किल हो, नौकरी छूट गई हो या छूटने वाली हो तंत्र मंत्र से किसी ने बाधा पहुंचाई हो संकट में कभी भी बजरंगबाण पढ़ सकते हैं , संकट से तुरंत मुक्ति दिलाता है बजरंगबाण अगर ऐसा है तो श्री हनुमान जी का सबसे शक्तिशाली बजरंग बाण आपकी सहायता कर सकता है। कहा जाता है कि जहां बजरंग बाण का पाठ किया जाता है, वहां हनुमान जी स्वयं आ जाते हैं। बजरंग बाण क्यों है अचूक ? पवनपुत्र श्री हनुमान जी श्रीराम के भक्त हैं। आप श्रीराम का नाम लें और हनुमान जी आपकी मदद के लिए न आएं ऐसा हो ही नहीं सकता नहीं सकता, क्योंकि बजरंग बाण में हनुमान जी के आराध्य प्रभु श्रीराम की सौगंध दिलाई गई है। इसलिए जब आप श्रीराम के नाम की सौगंध उठाएंगे तो हनुमान जी आपकी रक्षा करने जरुर आएंगे। बजरंग बाण में श्रीराम की सौगंध इन पंक्तियों में दिलाई गई है- भूत प्रेत पिशाच निसाचर। अगिन बेताल काल मारी मर, इन्हें मारु, तोहिं ...

आमलकी एकादशी पूजा विधि

 आमलकी एकादशी पूजा विधि



14 मार्च, 2022 (सोमवार) एक ऐसा व्रत जिस पर आंवले के वृक्ष की पूजा करने से मिलती है मोक्ष की प्राप्ति। तो आइए जानते है इस व्रत के बारे में संपूर्ण जानकारी।

आमलकी एकादशी

वैसे तो हिंदू धर्म में कई व्रत आते है, लेकिन एकादशी का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि हर एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है, जो कि महीने में दो बार आती है। लेकिन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसे आमलकी एकादशी कहते है। इस दिन जो व्यक्ति पूरी विधि-विधान से व्रत का पालन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।


आमलकी का मतलब आंवला से होता है पद्म पुराण के अनुसार आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु का के प्रिय वृक्ष माना जाता है। इस वृक्ष में श्री हरि और माता लक्ष्मी का वास होता है जिस कारण से आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। इस दिन आंवले का उबटन लगाने, आंवले के जल से स्नान करने, आंवला पूजन करने, आंवले का भोजन करने और आंवले का दान करने की सलाह दी जाती है।

आमलकी एकादशी


आइए अब जानते है आमलकीए कादशी व्रत का शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि का प्रारंभ 13 मार्च को सुबह 10ब जकर 21 मिनट से एकादशी तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर


12 बजकर 05 मिनट को

व्रत का पारणा 15 मार्च को सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 08 बजकर 55 मिनट के बीच आमलकी एकादशी की पूजा विधि के बारे में।

इस दिन प्रातःकाल में उठकर स्नान आदि से निवृत्त

होकर व्रत का संकल्प लें। पूजन के लिए एक चौकी

पर विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें सबसे पहले

जल, अक्षत, फूल अर्पित कर हल्दी का तिलक करें।

भगवान को धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित कर जया

एकादशी व्रत की कथा का पठन या श्रवण करें।

आमलकी एकादशी (आंवला एकादशी) व्रत एवं पूजन विधि


पूजा के बाद आंवले के पेड़ के नीचे नवरत्न युक्त कलश स्थापित करें। अगर आपके घर के आस-पास आंवले का पेड़ नहीं हो तो घर पर ही पूजा के समय भगवान विष्णु को आंवला प्रसाद स्वरूप अर्पित करें। आंवले के पेड़ का या घर पर भगवान विष्णु का धूप, दीप, रोली, चंदन, अक्षत, फूल आदि से पूजन करें। पूजन के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराए। अगले दिन द्वादशी को स्नान कर भगवान विष्णु का फिर से पूजन करें और जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को कलश, कुछ वस्त्र और आंवला का दान दें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में अपना व्रत खोलें। पूजन के अंत में आरती करें। उसके बाद प्रसाद ग्रहण करके दिन भर यथाशक्ति व्रत रखें और व्रत का पारणा अगले दिन शुभ मुहूर्त में करें इस

एकादशी व्रत के दौरान विशेष रूप से कुछ बातों का से

ध्यान रखना चाहिए। आमलकी एकादशी व्रत के दिन रखें विशेष ध्यान

इस दिन किसी भी प्रकार से तामसिक चीजों का सेवन ना करें। जो लोग एकादशी का व्रत करते हैं, उन्हें दशमी तिथि को सूर्यास्त से पहले ही भोजन कर लेना चाहिए। एवं जो लोग एकादशी का व्रत नहीं करते हैं, उन्हें इस दिन खासतौर पर चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।


आमलकी एकादशी व्रत विधि, कथा व महत्व

एकादशी व्रत का पारणा द्वादशी समाप्त होने के

बाद नहीं करना चाहिए। यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रही हो तो इस स्थिति में सूर्योदय के बाद व्रत का पारणा किया जा सकता है। द्वादशी तिथि पर प्रातः पूजन व ब्राह्मणों को भोजन कराने के पश्चात ही व्रत का पारणा करना चाहिए। तो दोस्तों यह थी आमलकी एकादशी व्रत की पूजा विधि और उसके बारे में संपूर्ण जानकारी अब आगे देखें आमलकी एकादशी व्रत की कथा जिसके सुनने मात्र से ही व्यक्ति को व्रत करने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।

आगे देखें आमलकी एकादशी व्रत की कथा अभी देखें

आमलकी एकादशी व्रत की कथा

14 मार्च, 2022 (सोमवार)



प्राचीन काल की बात है एक चित्रसेन नामक राजा था। जिसके राज्य में एकादशी व्रत का बहुत महत्व था। राजा समेत सभी प्रजाजन एकादशी का व्रत श्रद्धा भाव के साथ किया करते थे। राजा की आमलकी एकादशी के प्रति बहुत गहरी आस्था थी। एक बार राजा शिकार करते हुए जंगल में बहुत दूर निकल गए। उसी समय कुछ जंगली और पहाड़ी डाकुओं ने राजा को घेर लिया और डाकू शस्त्रों से राजा पर प्रहार करने लगे, परंतु जब भी डाकू राजा पर प्रहार करते वह शस्त्र ईश्वर की कृपा से पुष्प परिवर्तित हो जाते। डाकुओं की संख्या अधिक होने के कारण राजा संज्ञाहीन होकर भूमि पर गिर गए। तभी राजा के शरीर से एक दिव्य शक्ति प्रकट हुई और उस दिव्य शक्ति ने समस्त दुष्टों को मार दिया, जिसके बाद वह अदृश्य हो गई।


आमलकी एकादशी की कथा

जब राजा की चेतना लौटी तो उसने सभी डाकुओं को मरा हुआ पाया। यह दृश्य देखकर राजा को आश्चर्य हुआ। राजा के मन में एक प्रश्न उठा कि इन डाकुओं को किसने मारा। तभी आकाशवाणी हुई कि हे राजन! यह सब दुष्ट तुम्हारे आमलकी एकादशी का व्रत करने के प्रभाव से मारे गए हैं। तुम्हारी देह से उत्पन्न आमलकी एकादशी की वैष्णवी शक्ति ने इनका संहार किया है। इन्हें मारकर वह पुन: तुम्हारे शरीर में प्रवेश कर गई। यह सारी बातें सुनकर राजा को अत्यंत प्रसन्नता हुई, एकादशी के व्रत के प्रति राजा की श्रद्धा और भी बढ़ गई। तब राजा ने वापस लौटकर राज्य में सबको एकादशी का महत्व बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्यों हुआ था दशरथ और शुक्रचार्य का युद्ध| देवासुर संग्राम कब हुआ था| दशरथ ने कैकेयी क्या वरदान दिया

संक्षिप्त कथा- अध्याय - १० (दशरथ द्वारा कैकेयी को वर प्रदान सतयुग का समय चल रहा था असुरों का राजा वृपपर्वा अद्भुत पराक्रमी उसने शुक्राचार्य द्वारा वृष्टिबंध नामक प्रयोग कराया । (ऐसा था। प्रयोग कि जिससे वर्षा नहीं होती, सूखा-अकाल पड़ जाता है) । १ । उन्होंने मन में गर्व करते हुए मेघों को आकृष्ट किया। इससे वारह वर्षों तक अनावृष्टि (वर्षा का अभाव ) हो गयी। इससे सव पीड़ित हुए | २ | गायें, ब्राह्मण आदि सव प्रजा अपार दुःख को प्राप्त हुई । यज्ञ-याग सब बन्द हो गये और हाहाकार मच गया | ३ | तव इन्द्र ने वृषपर्वा के साथ बहुत दिन युद्ध किया । परन्तु वह महाबली असुर जीता नहीं गया; क्योंकि उसके मस्तक पर शुक्राचार्य का ( वरद ) हस्त था । ४ । ( तदनन्तर ) ब्रह्मा ने इन्द्र से कहा - वह ( वृषपर्वा ) तुमसे नहीं जीता जा सकत्ता | यदि दशरथ को बुला लाओ, तो वह दानव पराजित हो जायगा । ५ । तब अयोध्या में आकर इन्द्र ने दशरथ राजा से याचना ( विनती) की । तब अजनन्दन दशरथ तैयार होकर युद्ध करने के लिए चले । ६ । तब कैकेयी ने कहा कि मुझे साथ ले चलो, मुझे युद्ध देखना है, मैं देखूंगी कि तुम्हारा कैसा बल है, पराक्रम कैसा है, ( यु...

क्यों विभीषण भगवान जगन्नाथ की पूजा करते हैं| क्या विभीषण अमर हैं| विभीषण अमर हैं तो कहां हैं?

  सप्त चिरंजीवी यानी कि सात अमर लोग।    इन सप्तचिरंजीवी में एक हैं महाराज विभीषण आखिर वह जिंदा हैं तो कहाँ हैं। आइये जानते हैं। विभीषण जी को कौन नहीं जानता है कि विभीषण जी रावण के भाई थे। और विभीषण जी की मदद से ही रावण का वध हुआ था भगवान श्रीराम ने खुद विभीषण जी को चिरंजीवी होने का वरदान दिया था। वैसे सभी लोगों को यह पता होगा लेकिन जानना यह है कि विभीषण जी रहते कहां हैं। लेकिन वहां तक पहुचने से पहले आज हम यह जानेंगे किई विभीषण जी आजतक जीवित कैसे हैं। दरअसल रामायण की कथा तो आपलोग जानते हैं कि रावण ने जब सीता माता का हरण कर लिया था तब उन्हें अशोक वाटिका में रखा था और अशोक वाटिका जो माता सीता की एक मात्र सखी बन गयी थी वह थी विभीषण जी की पुत्री त्रिजटा जो रावण के अशोक वाटिका की प्रमुख पहरेदार थी। त्रिजटा ही माता सीता को युद्ध के परिणामो को बहुत अच्छे ढंग से बताती थी। त्रिजटा के रहने से ही सीता माता को थोड़ा सा सुकून था अशोकवाटिका में। आपको पता है कि विभीषण जी एक राक्षस कुल के थे लेकिन भगवान नारायण के बहुत बड़े भक्त थे इसलिए उनकी पुत्री उनसे कम तो थी नहीं। इसलिए उसने माता सीता क...

क्यों एक पुरुष के साथ किया था अगस्त्य ऋषि ने विवाह| अगस्त्य ऋषि का जन्म कैसे हुआ| अगस्त्य को कुम्भज ऋषि क्यों कहते हैं?

क्यों एक पुरुष के साथ किया था अगस्त्य ऋषि ने विवाह|अगस्त्य ऋषि का जन्म कैसे हुआ|अगस्त्य को कुम्भज ऋषि क्यों कहते हैं? मित्रावरुण नामक ब्रम्हावेत्ता धीरमुनि समुद्र तट पर रहते थे, वे तप, अनुष्ठान किया और जप करते रहते थे | २ | ( तट पर ) सागर की लहरें आतीं, तब उनकी अपनी वस्तुएँ बह जातीं । किसी दिन आसन, वस्त्र ( या ) कमण्डलु, तो किसी दिन पात्र ही (बह) जाता । ३ । इससे मुनि समुद्र पर झुंझला उठे ( फिर ) वे बहुत क्रोधायमान हो गये । ( तो उन्होंने निश्चय किया कि) अब मै एक ऐसा पुत्र उत्पन्न करूंगा, जो समुद्र के पानी को पी डालेगा । ४ । तदनन्तर उन्होंने मिट्टी का एक कुम्भ वना लिया और उसमें अपना शुक्र ( वीर्य ) डाल दिया। उन्होंने उस कुम्भ को वहाँ एकान्त स्थान में सम्हाल कर रख दिया । ५ । जब पूरे (नौ) महीने हो गये, तब उस कुम्भ को तोड़कर उसमें से एक पुत्र निकल आया । उसकी अद्भुत आकृति, अर्थात् डीलडौलवाले शरीर में यज्ञोपवीत और कटिसूत्र (भी) था।   उसका नाम ' अगस्त्य ' रखा । यथा-काल ) वह पुत्र बड़ा हो गया । ( फिर ) पिताजी से आज्ञा माँगकर ( फिर वह पावन काशी क्षेत्र में आ गया ।   उसने समस्त विद्या पढ...